{"_id":"6ac2484d288f7e7313013eeb","slug":"video-video-matathhakara-oura-lkatataraka-athhakara-ka-mathatha-para-kagarasa-na-nakal-patha-yatara-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा
अंबेडकरनगर। मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम कटेहरी में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता कटेहरी ब्लॉक चौराहे पर जुटे और चुनावी प्रक्रिया को लेकर पार्टी की ओर से उठाए जा रहे सवालों के विरोध में आवाज बुलंद की।
इस दौरान कटेहरी के पूर्वी से लेकर पश्चिमी छोर तक पद यात्रा की। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मताधिकार के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें पद से हटाने की मांग भी उठाई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।