{"_id":"6ab4d3143bb73f078d0809da","slug":"video-video-matara-oma-parakasha-rajabhara-bl-akhalsha-ka-ratha-para-vajaya-bhava-ka-jagaha-lkhaga-vanasha-bhava-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- अखिलेश के रथ पर ‘विजय भव’ की जगह लिखेगा ‘विनाश भव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- अखिलेश के रथ पर ‘विजय भव’ की जगह लिखेगा ‘विनाश भव’
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से शुरू हुई पीडीए रथयात्रा को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को अकबरपुर स्थित सर्किट हाउस में तीखी टिप्पणी की। अखिलेश यादव के ‘27 विजय भव’ पोस्टर पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि कुछ दिन बाद इसी रथ पर ‘विजय भव’ की जगह ‘विनाश भव’ लिखा जाएगा।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव रायबरेली में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने जा रहे हैं। सपा नेताओं और पुलिस अधिकारी के बीच हुए विवाद का हवाला देते हुए अखिलेश के रायबरेली दौरे पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव के रथ पर ‘27 विजय भव’ पोस्टर में हनुमान जी के चित्र को लेकर भी राजभर ने तंज कसा।
उन्होंने कहा कि हनुमान भगवान राम के भक्त हैं और अखिलेश यादव अब तक अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए हैं। राम के दर्शन किए बिना हनुमान का आशीर्वाद कैसे मिलेगा। राजभर ने शिवपाल यादव पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर (सलेमपुर) और राम भुआल निषाद (सुल्तानपुर) के मंच से नीचे बैठने पर भी निशाना साधा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।