{"_id":"6aa5241d250a51ddd10e5b57","slug":"video-video-lka-athalta-ma-umaugdha-bhaugdha-nasataranae-ka-le-alga-alga-vabhaga-ka-shavara-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोक अदालत में उमड़ी भीड़, निस्तारण के लिए अलग-अलग विभागों के शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोक अदालत में उमड़ी भीड़, निस्तारण के लिए अलग-अलग विभागों के शिविर
राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को मामलों के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में लोग न्यायालय परिसर पहुंचे। जिला न्यायालय परिसर में अलग-अलग विभागों की ओर से शिविर लगाए गए हैं, जहां लोग अपने विवादों और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही न्यायालय परिसर में लोगों की आवाजाही बनी हुई है।
लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला जज चंद्रोदय कुमार ने किया। इस बार 1.50 लाख मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। शिविरों में बैंक ऋण, चेक बाउंस, राजस्व, बिजली-पानी के बिल, उपभोक्ता विवाद, श्रम, पारिवारिक विवाद समेत विभिन्न मामलों से जुड़े लोगों की सुनवाई और सुलह-समझौते की प्रक्रिया चल रही है।
राजस्व, कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्टांप, शिक्षा, गन्ना, श्रम, समाज कल्याण, आबकारी, वन और दिव्यांगजन सशक्तीकरण समेत अन्य विभागों की ओर से भी शिविर लगाए गए हैं। प्री-लिटिगेशन मामलों को भी आपसी सुलह के आधार पर निस्तारित कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।