{"_id":"6aa6774ac6e5e022e50e26dd","slug":"video-abdakaranagara-ma-sajatha-ka-ghara-pahaca-kagarasa-paratanathhamadal-tana-thana-btha-tharaja-haii-gamashathaga-ka-raparata-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में साजिद के घर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, तीन दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में साजिद के घर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, तीन दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट
अंबेडकरनगर में हंसवर क्षेत्र के मुंडेरा गांव से लापता 13 वर्षीय साजिद के मामले में रविवार को कांग्रेस का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उसके घर पहुंचा। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने साजिद के पिता रहीस से घटना की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं के पहुंचने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।
जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय ने आरोप लगाया कि साजिद के परिजनों ने 11 सितंबर की देर शाम थाने में तहरीर दी थी, लेकिन तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की जाती तो संभव है कि बालक अब तक परिवार के बीच होता। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस ने टांडा से लापता किशोरी के प्रकरण में भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि दोनों मामलों में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में नियामुतुल्लाह, मोहम्मद रहीस, मिसबाहुद्दीन दीन अंसारी, लालमणि उपाध्याय, साधना नायक, सद्दाम, सुल्तान, सदाब अनवर, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद आजम, रामबचन और निजामुद्दीन आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।