{"_id":"6ada3af56a122853ae0a375b","slug":"health-is-deteriorating-due-to-sunshine-during-the-day-and-cold-at-night-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-167621-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिन में धूप, रात में ठंड से बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिन में धूप, रात में ठंड से बिगड़ रही सेहत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में खून जांच के कराने के लिए खड़े मरीज। संवाद
अंबेडकरनगर। दिन में तेज धूप और रात में ठंड के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1466 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 400 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले।
दिन और रात के तापमान में आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दिन में तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात में यह घटकर 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह जा रहा है। तापमान में बदलाव के कारण लोगों को नाक बहने, बार-बार छींक आने, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएं हो रही हैं।
तीन फिजीशियन ने किया मरीजों का उपचार
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को तीन फिजीशियन के पास सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित करीब 400 मरीज पहुंचे। इसके अलावा 42 मरीजों की जांच कराई गई। मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने से पैथोलॉजी में भी दबाव बढ़ गया है। जांच कराने के लिए मरीजों को कतार में लगना पड़ रहा है। वहीं, ओपीडी में चिकित्सकों के पास भी मरीजों की लगातार भीड़ बनी हुई है।
विज्ञापन
बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 10 से 15 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उपचार कराएं।
मरीजों का दर्द
अकबरपुर के जमुनीपुर गांव निवासी राधे ने बताया कि उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा था। इस कारण वह अस्पताल में दवा लेने पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच कराने की सलाह दी। वहीं, मीरानपुर निवासी राशिद ने बताया कि बुखार होने पर वह अस्पताल आए थे। सुबह पर्चा काउंटर और चिकित्सक के पास काफी भीड़ थी। उन्हें चिकित्सक को दिखाने में करीब आधा घंटा लग गया।