यूपी: राजभर बोले- मुसलमान कब तक बिछाएगा दूसरों की दरी, आजम खां से अखिलेश की सिर्फ मुलाकात चुनावी जुमला
अम्बेडकरनगर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की आजम खां से जेल में मुलाकात को चुनावी जुमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुसलमानों से भाजपा के डर पर वोट मांगती है। राजभर ने मुस्लिमों की सत्ता में भागीदारी की वकालत करते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन और सीट बंटवारे पर भी निशाना साधा।
विस्तार
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खां से जेल में मुलाकात करने को लेकर निशाना साधा। अम्बेडकरनगर में उन्होंने कहा कि आजम खां लंबे समय से जेल में हैं, लेकिन अखिलेश यादव अब तक उनसे मिलने क्यों नहीं गए। राजभर ने इस मुलाकात को चुनावी जुमला करार देते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव चुनाव को ध्यान में रखकर आजम खां से मिलने पहुंचे हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुसलमानों को भी सत्ता में भागीदारी की इच्छा रखनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुसलमान कब तक दूसरों के लिए दरी बिछाता रहेगा। राजभर के मुताबिक, अखिलेश यादव चाहते हैं कि भाजपा के डर से मुसलमान सपा को वोट दें।
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी साधा निशाना
सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 170 सीटें कभी नहीं देगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीटों को लेकर विचार-विमर्श करते-करते चुनाव आ जाएगा और कांग्रेस दौड़ते-दौड़ते थक जाएगी।
राजभर ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह सपा के साथ रह चुके हैं और उनके मुताबिक, सपा अपने सहयोगियों को इतना दौड़ाती है कि लोग भाग जाते हैं। उनके इन बयानों से अम्बेडकरनगर में सपा-कांग्रेस गठबंधन और अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.