{"_id":"6abf17ab0961706d190976c4","slug":"video-video-garakhapara-lka-ekasaparasava-para-valva-bsa-oura-taralra-ka-bhaugdhata-cara-yataraya-ka-mata-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भिड़ंत, चार यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भिड़ंत, चार यात्रियों की मौत
अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र में शुक्रवार, 2 अक्टूबर की सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भिड़ंत में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 के पास करीब सुबह 5:30 बजे हुआ।
दुर्घटना की सूचना यूपी-112 के माध्यम से मिलते ही थाना जैतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त वॉल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की थी, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार, चालक को सुबह झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने भी जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।