फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ankit Pandey cremated with state honors.

Ambedkar Nagar News: अंकित पांडेय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 01 Oct 2026 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ankit Pandey cremated with state honors.
इ​ल्तिफातगंज के सरयू नदी किनारे घाट पर अंकित पांडेय के पा​र्थिव शरीर को मुखा​ग्नि देते बड़े जीज
अंबेडकरनगर/केदारनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के शिविर में हुई गोलीबारी में बलिदान हुए अंकित पांडेय का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे पैतृक गांव मठिया पहुंचा। यहां पारिवारिक रस्मों के बाद दोपहर करीब 03.30 इल्तिफातगंज स्थित सरयू नदी के घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंकित पांडेय को अपने दो दो साल के बेटे अगस्ता और बड़े जीजा श्याम सुंदर मिश्रा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा (मठिया) निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिव प्रसाद पांडेय के पुत्र अंकित पांडेय (36) का पार्थिव शरीर जम्मू से दिल्ली होते हुए सुबह करीब सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से सीआईएसएफ के जवान और परिवार के लोग पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरे गांव में चीख पुकार मच गया।
विज्ञापन

पिता शिव प्रसाद पांडेय व मां प्रमिला पांडेय के साथ छह बहनें और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर अंकित का चेहरा आखिरी बार देखने की गुहार लगाते रहे। पत्नी प्रियंका पांडेय की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सीआईएसएफ के प्रयागराज परिक्षेत्र के डीआईजी मनीष सिंह की मौजूदगी में एनटीपीसी यूनिट ने तिरंगा अर्पित करने की रस्म पूरी की। इसके बाद परिजनों व रिश्तेदारों के साथ जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे गमगीन माहौल में अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसके पीछे जनसमूह साथ चल पड़ा। मठिया गांव से लेकर इल्तिफातगंज स्थित सरयू नदी के घाट तक सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहनों से लोग अंकित पांडेय अमर रहें के नारे लगाते रहे।

सुबह से ही घर पर जुटने लगे लोग
मठिया गांव में शिव प्रकाश पांडेय के घर के बाहर सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। घर से करीब 100 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर पहले तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ घर के बाहर रखा गया जहां सभी ने अंतिम दर्शन किए। इस दौरान पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक साधू वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, बसपा नेता विनय पाठक, प्रधान अंकित पांडेय, सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल, एसडीएम टांडा संजीव सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed