{"_id":"6ac60bbad6e5b281c20efb68","slug":"video-video-canava-aayaga-ka-khalfa-sapa-na-nakal-pathal-maraca-faka-patal-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चुनाव आयोग के खिलाफ सपा ने निकाला पैदल मार्च, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चुनाव आयोग के खिलाफ सपा ने निकाला पैदल मार्च, फूंका पुतला
चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अकबरपुर में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के हितों का ध्यान रखने की मांग की। पैदल मार्च में विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा, विधायक अकबरपुर रामअचल राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।