{"_id":"6b01d14778d4e89a5c05c193","slug":"311-complaints-received-across-five-tehsils-36-resolved-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169645-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच तहसीलों में आईं 311 शिकायतें, 36 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच तहसीलों में आईं 311 शिकायतें, 36 का समाधान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश शनिवार को तहसील अकबरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ईशा प्रिया ने अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसपी प्राची सिंह भी मौजूद रहीं।
जिले की पांचों तहसीलों में कुल 311 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 36 का मौके पर निस्तारण कराया गया। अकबरपुर तहसील में 80 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का तत्काल समाधान किया गया। किसान संदीप कुमार तिवारी ने किसान पंजीकरण में आ रही दिक्कत उठाई, जबकि राजेंद्र प्रसाद पुत्र राम प्रताप ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
राजस्व संबंधी मामलों में डीएम ने एसडीएम और सीओ को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि टीम दोनों पक्षों को सुनकर वास्तविक स्थिति का आकलन करे और समस्या का समाधान सुनिश्चित कराए। विकास विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपते हुए समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अन्य तहसीलों में भी हुआ निस्तारण
टांडा तहसील में 28 शिकायतों में तीन, जलालपुर में 104 में 15, भीटी में 46 में छह और आलापुर में 53 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां संबंधित एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ।