{"_id":"6aa7bef9943f67338b0bd536","slug":"video-abdakaranagara-ma-parasata-ka-mata-para-naja-asapatal-ka-bhara-hagama-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल के बाहर हंगामा
अंबेडकरनगर में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद 26 वर्षीय प्रसूता अंजलि की हालत बिगड़ गई। करीब एक सप्ताह तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद सोमवार सुबह अकबरपुर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन शव लेकर जलालपुर-नगपुर मार्ग स्थित उसी निजी अस्पताल के बाहर पहुंच गए, जहां अंजलि का सीजेरियन हुआ था। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी पति राकेश विश्वकर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं। अंजलि प्रसव के लिए मायके नागपुर में रह रही थी। 30 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर उसे जलालपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीजेरियन से बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर इलाज से ठीक होने का भरोसा देते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।