{"_id":"6ae1c6c4de07fb304803003a","slug":"video-53-couples-tied-knot-at-chief-minister-mass-wedding-in-ambedkar-nagar-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 53 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 53 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
अंबेडकरनगर में विकासखंड भियांव के बंदीपुर स्थित जगदेव बाबा सद्भावना मैरिज लॉन में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद रितेश पांडेय और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने 53 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। नवदंपतियों ने एक दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में शामिल वर वधू और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता उपलब्ध कराना और विवाह समारोह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। जलालपुर से 19 बिहार से 17 और जहांगीरगंज से 16 जोड़ों ने इस मुख्यमंत्री वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 60 लोगों ने पंजीकरण कराया था।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी जलालपुर शैलेंद्र प्रकाश, खंड विकास अधिकारी भियांव निरंजन प्रकाश विशाल यादव, ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।