{"_id":"6afa20ad7bfeffb33b05bc63","slug":"sp-workers-of-aligarh-showed-their-strength-in-the-dalit-mahasammelan-aligarh-news-c-2-gur1004-1111893-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आगरा के दलित महासम्मेलन में अलीगढ़ के सपाइयों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आगरा के दलित महासम्मेलन में अलीगढ़ के सपाइयों ने दिखाई ताकत
विज्ञापन
दलित सम्मेलन में शामिल अलीगढ़ के सपाई। स्रोत : स्वयं
विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने आगरा में दलित महासम्मेलन के जरिये सियासी ताकत का प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित सम्मेलन में अलीगढ़ से बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बसों और निजी वाहनों से पहुंचे सपाइयों ने सम्मेलन में भागीदारी कर पार्टी के चुनावी अभियान को मजबूती देने का संदेश दिया। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने बताया कि अलीगढ़ से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।
सम्मेलन में दलित समाज ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, जिला महासचिव मनोज यादव, राजेश यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, पूजा गौतम, ललित कांत, कुंवर बहादुर बघेल, सलामुद्दीन अब्बासी, आमिर आबिद आदि थे।