{"_id":"6a94050a1c09408d9e000659","slug":"video-youth-dragged-out-of-car-and-beaten-attackers-made-off-with-twenty-thousand-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार से खींचकर युवक को पीटा, 20 हजार ले गए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार से खींचकर युवक को पीटा, 20 हजार ले गए हमलावर
आगरा से शनिवार को अपने घर लौट रहे बाह के एक युवक को रास्ते में कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार से खींचकर उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि हमलावर कार में रखे 20 हजार रुपये की नकदी भी ले उड़े। पीड़ित की शिकायत पर बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गली गोपाल जी बाह के विशाल उर्फ विक्की की ओर से बाह थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, शनिवार को वह अपनी कार से आगरा से घर लौट रहा था। अरनोटा पुल के पास कार का टायर पंचर हो गया था। पंचर को जुड़वा कर बाह की ओर आ रहा था। कार सवार पीछा कर रहे थे। फरेरा निकलने के बाद जरार में कृष्णा होटल के पास ओवरटेक कर उसकी कार को रोक लिया। स्विफ्ट सवार कार से तमंचा लेकर उतरे लोगों ने उसे कार से बाहर खींच लिया और मारपीट की। एक व्यक्ति उसकी कार में बैठ गया। कार से 20 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद 2 नामजद समेत 5 हमलावर भाग गए। बाह पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।