{"_id":"6ab6bb4fec556972ab065cc1","slug":"video-youth-dies-of-electric-shock-while-switching-on-submersible-pump-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सबमर्सिबल पंप चालू करने गए युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सबमर्सिबल पंप चालू करने गए युवक की करंट से मौत
आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव पुरा मोहरदिल में बुधवार रात सरकारी टीटीएसपी की सबमर्सिबल पंप चालू करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव पुरा मोहरदिल निवासी नीरज (30) घर के सामने लगी सरकारी टीटीएसपी की सबमर्सिबल पंप चालू करने बुधवार की रात गया था। इसी दौरान डीपी से निकले तार के कारण वहां करंट फैल गया। चपेट में आने से नीरज गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। काफी देर तक नीरज के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। टंकी के पास नीरज को जमीन पर पड़ा देखकर घरवाले उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। परिजन ने बताया कि नीरज दिल्ली में हलवाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया कि पानी की टंकी को चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।