{"_id":"6a92ae6d38d7a7b0140eee0f","slug":"video-women-wrestlers-to-lead-the-fight-against-drugs-at-kheragarh-dangal-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेटियों के दांव से नशे पर वार, दंगल से गूंजेगी नशामुक्ति की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेटियों के दांव से नशे पर वार, दंगल से गूंजेगी नशामुक्ति की हुंकार
आगरा। खेरागढ़ में कल जुटेंगे नामचीन पहलवान, महिला पहलवानों के मुकाबले होंगे खास आकर्षण आगरा। अखाड़े में बेटियों के दांव-पेंच और दमखम के बीच नशे के खिलाफ संदेश गूंजेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खेरागढ़ के मंडी समिति मैदान में सुबह 10 बजे से 'खेरागढ़ दंगल 2026' होगा। 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर आयोजित दंगल फिट इंडिया अभियान को भी समर्पित है।
अखाड़े में बेटियों का दम
महिला पहलवान पूनम सोलंकी, गामिनी चाहर और खुशी अखाड़े में दम दिखाएंगी। इनके दांव-पेंच मुकाबलों का खास आकर्षण होंगे। वहीं भारत केसरी शेरा गुर्जर, भारत केसरी भारत पहलवान, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, राजस्थान केसरी हरेंद्र गुर्जर रसूलपुर और यूपी केसरी श्यामवीर पहलवान समेत कई नामचीन पहलवान भी जोर आजमाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।