{"_id":"696d12bf36c8c64fa006fd4e","slug":"video-virat-hindu-sammelan-organised-in-agra-2026-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विराट हिंदू सम्मेलन...साध्वी हेमलता शास्त्री बोलीं- हिंदू संगठित होगा तो देश समृद्ध होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विराट हिंदू सम्मेलन...साध्वी हेमलता शास्त्री बोलीं- हिंदू संगठित होगा तो देश समृद्ध होगा
आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदुओ को एकजुट करने के लिए विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में रविवार को चौधरी बीरी सिंह इंटर कॉलेज दयालबाग में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रहीं साध्वी हेमलता शास्त्री ने कहा कि हिंदू संगठित होगा, तभी देश में समृद्धि आएगी। साथ ही कहा कि महिलाएं बने। मजबूत बनकर समाज की मुख्यधारा सक्रिय भूमिका निभाएं। सम्मेलन का शुभारंभ संरक्षक संत अरविंद महाराज, मुख्य अतिथि साध्वी हेमलता शास्त्री, मुख्य वक्ता रोहित एवं सरदार उपेंद्र सिंह लवली ने किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रोहित ने संघ की 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा, संघ की कार्यशैली और विचारधारा के बारे में बताया। मोहित सक्सेना ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता का पाठ कर लोगों में जोश भरा। संरक्षक संत अरविंद महाराज ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में बताया। संचालन सुनील शर्मा एवं अमित सूर्यवंशी ने किया। इस मौके पर संयोजक मधुसूदन टंडन, अनिल चौधरी, पार्षद भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, पार्षद अमित दिवाकर, योगेश दिवाकर, सुरेश चंद गर्ग, सतीश अरोरा, अरविंद चौहान, अनिल सेंगर, सुरेंद्र ओझा, चंद्रवीर फौजदार, बृजेश तिवारी, अनुपम शर्मा, रणवीर सिंह, आरएसएस से विमल व विपिन, विजय रायजादा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।