{"_id":"6ac5d0f1adf3ed9c920243f3","slug":"video-video-history-sheeters-photos-with-pm-modi-and-amit-shah-go-viral-probe-underway-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोदी और गृह मंत्री के साथ वायरल हुई हिस्ट्रीशीटर की तस्वीरें, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोदी और गृह मंत्री के साथ वायरल हुई हिस्ट्रीशीटर की तस्वीरें, जांच शुरू
आगरा। थाना कमला नगर का हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल सोशल मीडिया पर सोमवार को सुर्खियों में आ गया। उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य के साथ उसकी तस्वीर वायरल हो गईं।
इस पर लोगों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया। ये भी कहा कि हिस्ट्रीशीटर ने फर्जी तरीके से तस्वीरें बनाकर डाली हैं। इसके लिए एक्स पर पोस्ट भी किए गए। लोगों के कमेंट आने पर मनोज अग्रवाल की तरफ से माफी एवं स्पष्टीकरण डाला गया। मनोज ने लिखा कि किसी ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था, इसकी जानकारी नहीं थी। एआई से बनाई गई नकली तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। इस बारे में पता चलने पर तुरंत अपने अकाउंट का एक्सेस दोबारा प्राप्त किया। इन सभी तस्वीरों और पोस्ट को हटा दिया है। इसके लिए माफी भी मांगी। उधर, मामले की जानकारी पर थाना कमला नगर पुलिस भी सक्रिय हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। मनोज पर 9 मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।