{"_id":"6ac8c18bf2597f73c7014383","slug":"video-video-fraudsters-promise-asi-job-by-posing-as-dgps-pro-cheat-man-of-rs1325-lakh-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:डीजीपी का पीआरओ बताकर एएसआई की नाैकरी का झांसा, ठगे 13.25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:डीजीपी का पीआरओ बताकर एएसआई की नाैकरी का झांसा, ठगे 13.25 लाख
आगरा। डीजीपी का पीआरओ बता एक शख्स से बीएलओ की बात कराकर धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप है कि दो लोगों ने उनके बेटे की पुलिस विभाग में एएसआई (लिपिक) की नाैकरी लगवाने का झांसा दिया था। व्हाट्सएप पर परीक्षा परिणाम की फर्जी पीडीएफ फाइल भी भेजी। मगर, अधिकृत वेबसाइट पर नाम नहीं देखकर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
न्यू जनता काॅलोनी, मुस्तफा क्वार्टर निवासी अरविंद कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सुनीता सक्सेना शिक्षिका हैं। रोहता क्षेत्र में बीएलओ का कार्य देख रही हैं। वहीं उनकी मुलाकात वीरू शर्मा से हुई। उसने खुद को समाजसेवी बताया। लखनऊ में बड़े अधिकारियों से संबंध का दावा किया। कुछ समय बाद उसने फोन पर संपर्क किया। कहा कि आपके बेटे ने एएसआई क्लर्क की परीक्षा दी है। वह उसका चयन करा सकता है। उसके संबंध डीजीपी के पीआरओ से हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।