{"_id":"6a64d3000c28ff8022080f54","slug":"video-up-t20-league-auction-organized-in-agra-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी टी-20 लीग की नीलामी में चमके आगरा के दीपक-राहुल और मथुरा के पार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी टी-20 लीग की नीलामी में चमके आगरा के दीपक-राहुल और मथुरा के पार्थ
यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण की नीलामी ने आगरा और मथुरा के युवा क्रिकेटरों के सपनों को नई उड़ान दी है। नीलामी (ऑक्शन) सूची में आगरा के कुल 10 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें बल्लेबाज दीपक राजपूत को उनके बेस प्राइज 3.60 लाख रुपये में नोएडा किंग्स ने खरीदा, जबकि तेज गेंदबाज राहुल शर्मा को 5 लाख रुपये में गोरखपुर लायंस ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, मथुरा के पार्थ पलावत भी इस समय स्कॉटलैंड के ग्लासगो में काउंटी क्रिकेट खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। दीपक राजपूत ने कहा कि यूपी टी-20 जैसे बड़े मंच पर मौका मिलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। नोएडा किंग्स ने मुझ पर भरोसा जताया है, अब मेरी जिम्मेदारी है कि प्रदर्शन से उस भरोसे को कायम रखूं। यह मेरे परिवार, कोच और आगरा के क्रिकेट प्रेमियों की दुआओं का परिणाम है। राहुल शर्मा ने कहा कि गोरखपुर लायंस का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैं अपनी तेज गेंदबाजी से टीम की जीत में योगदान देना चाहता हूं और आगरा का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करूंगा। काउंटी खेल रहे से पार्थ पलावत ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो से फोन पर कहा कि यूपीपीएल जैसा मंच मिलना बेहद सुखद है। वे टीम को खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे। ऑक्शन में आगरा के 10 खिलाड़ियों का शामिल होना ही इस बात का संकेत है कि शहर की क्रिकेट प्रतिभा अब प्रदेश स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रही है। स्थानीय क्रिकेट से निकलकर खिलाड़ी अब यूपी टी-20 जैसे मंचों के जरिये आगे बढ़ने का रास्ता तैयार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।