{"_id":"6a4377b513206e98fa07524e","slug":"video-universitys-centenary-to-be-commemorated-with-postage-stamp-and-commemorative-coin-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:डाक टिकट और सिक्के में सहेजा जाएगा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:डाक टिकट और सिक्के में सहेजा जाएगा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष
आगरा। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नामी हस्तियां देने वाला डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एक जुलाई को 100वें साल में प्रवेश करेगा। इसके शताब्दी वर्ष के सफर को डाक टिकट और सिक्के के जरिये सहेजा जाएगा। डाक विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ इनकी डिजाइन तय हो गई है। छपाई-ढलाई हो रही है।
विश्वविद्यालय की स्थापना एक जुलाई 1927 को हुई। ऐसे ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए आरबीआई के सहयोग से 100 रुपये के 300 सिक्कों की ढलाई हो रही है। इसकी डिजाइन तैयार हो गई है। इसका वजन 44 ग्राम होगा और अलॉय (मिश्रित धातु) से बनेगा। एक सिक्के की लागत करीब 1000 रुपये है।
ऐसे ही डाक टिकट की डिजाइन भी तैयार हो गई है। पांच हजार टिकट छापे जा रहे हैं। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों जारी करना प्रस्तावित है। इसके लिए राजभवन प्रधानमंत्री कार्यालय से आयोजन की तिथि मांग रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आयोजन की तिथि मिलने पर ही शताब्दी समारोह का मुख्य आयोजन होगा। इसमें ही इन दोनों को जारी किया जाएगा।
ये हैं खूबियां
सिक्का- मुख्य भाग पर 100 रुपये, भारत (हिंदी-अंग्रेजी) और अशोक की लाट अंकित है। पिछले हिस्से पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, शताब्दी वर्ष 100 ईयर 1927-2027 अंकित है।
डाक टिकट- इस पर भी सिक्के के पिछले भाग पर अंकित डिजाइन और जानकारी हैं। ये पांच रुपये का है। इसके पिछले भाग पर विश्वविद्यालय के भवन की डिजाइन अंकित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।