Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापा की परी का दोस्त निकला कातिल: शिक्षक की बेरहमी से हत्या, इसलिए बोर्ड पर लिखा- रेपिस्ट, पुलिस खोलेगी राज

Fri, 13 Nov 2026 08:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 08:59 AM IST
सार

आगरा में गणित शिक्षक ओपी यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व छात्रा के दोस्त निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने शिक्षक पर निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद आरोपी ने कोचिंग में चाकू से हमला कर दिया।
 

विज्ञापन
Math Teacher Murdered Over Blackmail Allegations Former Student's Friend Arrested
शिक्षक का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-3 स्थित कोचिंग में गणित शिक्षक ओमप्रकाश यादव उर्फ ओपी की हत्या का पुलिस शुक्रवार को पर्दाफाश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, हत्यारोपी एक पूर्व छात्रा का दोस्त निकला। उसने अपनी मित्र को ब्लैकमेल करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। जगदीशपुरा पुलिस ने उससे स्कूटी और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।


मूलरूप से कानपुर देहात निवासी ओपी यादव सेक्टर-13 में रहते थे। वह आवास विकास काॅलोनी स्थित शिवालिक कैंब्रिज स्कूल में गणित पढ़ाते थे। उन्होंने सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में कोचिंग खोल रखी थी। 6 नवंबर को कोचिंग के अंदर ही फर्श पर उनका शव पड़ा मिला था। हत्या के बाद आरोपी उनकी स्कूटी लेकर भाग गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि उनके शरीर पर 9 प्रहार किए गए थे। इनमें 7 धारदार हथियार से थे। कोचिंग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी पढ़ते थे।

 
Trending Videos
Math Teacher Murdered Over Blackmail Allegations Former Student's Friend Arrested
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक के करीबी लोगों से पूछताछ की। शिक्षक की एक नंबर पर सबसे ज्यादा बात होती थी। यह नंबर कोचिंग की पूर्व छात्रा का निकला। छात्रा वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए छात्रा को बुलाया। वह यही बता रही थी कि ओपी यादव गणित अच्छी पढ़ाते थे। किसने घटना की, वह नहीं जानती।
Math Teacher Murdered Over Blackmail Allegations Former Student's Friend Arrested
शिक्षक की माैत की खबर मिलते ही छात्र माैके पर पहुंच गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने उससे कहा कि उसकी शिक्षक से सबसे ज्यादा बातचीत क्यों होती है। इस पर वह रोने लगी। पुलिस के सख्ती से पूछने पर सच उगल दिया। उसके दोस्त को पकड़ लिया गया। वह शहर से बाहर भाग गया था। अपनी रिश्तेदारी में छिपा हुआ था। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Math Teacher Murdered Over Blackmail Allegations Former Student's Friend Arrested
शव को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाल में फंसाने के बाद कर रहे थे परेशान
पूर्व छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ओपी यादव ने उसे जाल में फंसा लिया था। एक साल पहले जब वो उनसे कोचिंग लेती थी, तब उन्हें घर के सदस्य की तरह मानती थी। इसी का उन्होंने फायदा उठाया। उसके मोबाइल को लेकर स्नैप चैट से निजी फोटो ले लिए। उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। फोटो की मदद से उसका फायदा उठाना चाहते थे। वह लगातार मैसेज कर परेशान कर रहे थे। मैसेज जब वो पढ़ लेती थी, तब उसे वो डिलीट कर देते थे। वह किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ते थे।

 
विज्ञापन
Math Teacher Murdered Over Blackmail Allegations Former Student's Friend Arrested
आगरा शिक्षक हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समझाने पर शिक्षक ने मारा ताला, निखिल ने चाकू
छात्रा ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों शाहगंज के निखिल नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। उसने उसे अपनी समस्या बताई। कहा कि शिक्षक से परेशान हैं। वह कुछ दिन पहले उनकी कोचिंग पर गया। शिक्षक को धमकाया। इस तरह की हरकत बंद करने के लिए कहा। मगर शिक्षक ने उसे भगा दिया। 2 नवंबर की रात वो चाकू लेकर कोचिंग पर पहुंचा। इस बार भी समझाया। मगर ओपी यादव ने उसके सिर पर ताला मार दिया। वह उससे कद-काठी में अच्छे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed