{"_id":"6a97de73672363471e097503","slug":"video-two-lakh-rupees-worth-of-gold-earrings-stolen-from-jewellers-shop-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आभूषण देखने के बहाने सराफ की दुकान से दो लाख के कुंडल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आभूषण देखने के बहाने सराफ की दुकान से दो लाख के कुंडल चोरी
आगरा। पिनाहट कस्बे में ग्रामीण बैंक के सामने स्थित सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने के चार जोड़ी कुंडल चोरी कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कस्बा निवासी सोनू पुत्र पूरन सिंह की ग्रामीण बैंक के सामने सराफ की दुकान है। सोमवार दोपहर सोनू किसी काम से घर गए थे। दुकान पर उनके पिता पूरन सिंह बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। दोनों ने आभूषण खरीदने की बात कहते हुए कई सामान दिखाने को कहा। आभूषण देखने के दौरान दोनों युवकों ने मौका पाकर सोने के चार जोड़ी कुंडल पार कर दिए। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए। कुछ देर बाद आभूषणों की गिनती करने पर चोरी का पता चला। दुकानदार ने आसपास तलाश करने के बाद मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए कुंडलों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। सूचना पर पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।