{"_id":"6a9fc54af08d53cff802c515","slug":"video-truck-hits-vehicle-from-behind-case-registered-against-driver-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर सीकरी। आगरा-भरतपुर मार्ग पर बालाजी ढाबे के पास ट्रक की टक्कर से ट्रेलर चालक घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र निवासी रहड़ भंवरलाल जाट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र गजराज जाट ट्रेलर से राजस्थान से कानपुर, उत्तर प्रदेश माल खाली करने जा रहा था। तीन सितंबर की रात करीब 11 बजे आगरा-भरतपुर रोड पर बालाजी ढाबे के पास ट्रेलर के आगे चल रहे ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगाये जिससे ट्रेलर ट्रक में पीछे से टकरा गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि गजराज ट्रेलर में पीछे की ओर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए। परिजनों ने उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पीड़ित के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ कर जांच प्रारंभ कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।