{"_id":"6aae55ca874f37ae08050cc8","slug":"video-ssc-exam-internet-outage-delays-first-shift-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएससी परीक्षा में इंटरनेट अचनाक हुआ ठप, इंतजार करते रहे अभ्यर्थी; खंदारी कैंपस में जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएससी परीक्षा में इंटरनेट अचनाक हुआ ठप, इंतजार करते रहे अभ्यर्थी; खंदारी कैंपस में जमकर हुआ हंगामा
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की परीक्षा के दौरान शनिवार को खंदारी कैंपस में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र पर पहली शिफ्ट के अभ्यर्थी काफी देर तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। वहीं दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों की भी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ गई। इंटरनेट नहीं चलने की वजह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। इससे परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक स्थिति बनी रही। अभ्यर्थी परीक्षा कराने या स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते रहे। बताया गया कि हंगामे के बाद काफी देर से पहली शिफ्ट की परीक्षा शुरू कराई जा सकी। दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। एसएससी की सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 से 26 सितंबर तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।