Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
SP candidate Akash Agarwal stated Following his victory in MLC election that UP government image of Ram Rajya has been shattered
{"_id":"6ae35e2f5fa6797e9f062431","slug":"video-sp-candidate-akash-agarwal-stated-following-his-victory-in-mlc-election-that-up-government-image-of-ram-rajya-has-been-shattered-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'मेरे हृदय में टूट गई यूपी सरकार की रामराज्य की छवि', एमएलसी चुनाव में जीत के बाद बोले सपा के डाॅ. आकाश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'मेरे हृदय में टूट गई यूपी सरकार की रामराज्य की छवि', एमएलसी चुनाव में जीत के बाद बोले सपा के डाॅ. आकाश अग्रवाल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को हराया। चुनाव में जीत के बाद डाॅ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान चुनाव में ऐसा लगा ही नहीं कि शिक्षकों का चुनाव लड़ रहे हैं जो शालीनता के लिए जाना जाता है, शुरुआत से ही गुंडई और बूथ कैप्चरिंग होती रही। इसे लोकतंत्र के इतिहास में बदनुमा दाग और लोकतंत्र की हत्या के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जो छवि थी, वो मेरे हृदय में भगवान राम जैसी थी। मैं हमेशा मानता था कि उत्तर प्रदेश सरकार सुशासन के साथ है, रामराज्य के साथ है, आतंकवादियों की दुश्मन है, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करती है। लेकिन जैसे-जैस आगरा खंड शिक्षक का चुनाव आया तो प्रबंधक और प्रधानाचार्य को डराना धमकाना शुरू किया। 25-25 पुलिसवाले स्कूलों और घरों पर भेजे गए। उन्होंने कहा कि मेरी तो आत्मा तो उसी समय आहत हो गई थी। आकाश अग्रवाल ने कहा कि 23 अक्तूबर को मतदान के दिन बूथ कैप्चरिंग होने लगी तो मैं अंदर तक हिल गया और जो उत्तर प्रदेश सरकार की रामराज्य की छवि, भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाली सरकार की छवि मेरे हृदय में टूट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।