{"_id":"6857be179812a2fa0e0a7d09","slug":"video-shopkeeper-faced-problems-due-to-close-railway-gate-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"आगरा का ये रेलवे फाटक हुआ बंद...चल रहा मरम्मत कार्य, व्यापारियों को उठानी पड़ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का ये रेलवे फाटक हुआ बंद...चल रहा मरम्मत कार्य, व्यापारियों को उठानी पड़ रही दिक्कत
आगरा के राजा मंडी बाजार में स्थित रेलवे फाटक 499 पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते रेलवे ने इस फाटक को रविवार सुबह 6 बजे से मंगलवार रात्रि 8 बजे तक के लिए बंद कर दिया है। यहां से गुजरने वाले यातायात को पुनिया पाड़ा स्थित रेल फाटक 498 से निकाला जा रहा है। राजा मंडी में दुकान करने वाले व्यापारियों का कहना है कि यहां से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। व्यापारियों का माल लेकर कई वाहन भी यहां से आते हैं। फाटक बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं रेलवे का कहना है कि राजा मंडी फाटक का कार्य पूर्ण होने के बाद पूनिया पाड़ा फाटक को भी बंद किया जाएगा और वहां भी मरम्मत का कार्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।