{"_id":"6adcded20363639a820ccf39","slug":"friends-returning-home-in-agra-attacked-assailants-flee-after-opening-fire-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: घर लौट रहे दोस्तों पर हमला, कार में की तोड़फोड़; फायरिंग कर भागे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: घर लौट रहे दोस्तों पर हमला, कार में की तोड़फोड़; फायरिंग कर भागे हमलावर
Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
सार
आगरा में कार सवार दो दोस्तों पर रंजिशन हमला किया गया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में घर लौट रहे राहुल कुमार और उनके दोस्त संदीप पर पुरानी रंजिश में 10 से 12 लोगों ने हमला किया। आरोप है कि पांच से सात बाइकों पर आए हमलावरों के हाथों में डंडे, सरिया और अवैध हथियार थे। हमले में दोनों घायल हो गए, उनकी कार में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सिकंदरा की नीरव निकुंज कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। उन्होंने एक बाइक का नंबर नोट किया। दूसरी बाइक मौके पर छोड़कर आरोपी भाग निकले।
सूचना पर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया। राहुल ने नितेश भदौरिया, अभिषेक भदौरिया, यश यादव, योगेश यादव, अरविंद यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।