{"_id":"6a7890ea40645ce5bb08f407","slug":"video-religion-beliefs-of-nagar-parikrama-specifically-on-second-sunday-of-sawan-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सावन के दूसरे रविवार को ही क्यों लगती है नगर परिक्रमा, महंत ने बताई इसके पीछे की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सावन के दूसरे रविवार को ही क्यों लगती है नगर परिक्रमा, महंत ने बताई इसके पीछे की मान्यता
आगरा में रविवार को 18 कोस की परिक्रमा शुरू हुई। इस धार्मिक परंपरा में श्रद्धालु शहर के चारों कोनों में स्थित प्रमुख शिवालयों के दर्शन करते हुए परिक्रमा पूरी करते हैं। खास बात यह है कि यह परिक्रमा रविवार को ही शुरू की जाती है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता और सूर्य से जुड़ी आस्था बताई जाती है। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि रविवार सूर्य का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन 18 कोस की परिक्रमा करने से व्यक्ति के जीवन में सूर्य के समान तेज और ऊर्जा आती है। इसी धार्मिक मान्यता के कारण रविवार को परिक्रमा के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि परिक्रमा की एक और महत्वपूर्ण कड़ी सोमवार से जुड़ी है। सावन के दूसरे सोमवार को भी इस परिक्रमा की परंपरा है। तीसरे सोमवार को शुभ नहीं माना जाता, जबकि चौथा सोमवार सावन का अंतिम सोमवार होता है। इसलिए दूसरे सोमवार को परिक्रमा के लिए उपयुक्त माना गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।