{"_id":"6abd195e8880aadf4b05324b","slug":"video-rajput-karni-sena-blocks-state-highway-demands-withdrawal-of-ugc-move-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूजीसी को काला कानून बताकर की वापसी की मांग, राजपूत करणी सेना ने जाम किया स्टेट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूजीसी को काला कानून बताकर की वापसी की मांग, राजपूत करणी सेना ने जाम किया स्टेट हाईवे
आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बुधवार को जरार से बाह तक यूजीसी को काला कानून बताकर वापस लिए जाने की मांग को लेकर राजपूत करणी सेना ने प्रदर्शन किया। बाह चौराहे पर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। इससे आगरा और इटावा के छोर पर स्टेट हाइवे जाम हो गया। धरना स्थल पर ही प्रदर्शनकारी ज्ञापन के लिए एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गये। तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने फिर से एसडीएम को बुलाए जाने की मांग रखी। मौके पर पहुंचे एसडीएम बाह विनोद कुमार, एसीपी जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूजीसी नीति के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की गई है। देश में शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक समरस्ता और न्यायपूर्ण व्यवस्था को सुदृण करने के लिए यूजीसी नीति को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जिससे छात्र-छात्राओं और युवाओं के हित सुरक्षित रहें। करणी सेना के जिलाध्यक्ष अमरीश जादौन, तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, विजयपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह जादौन, रामनरेश चौहान, दयाशंकर राणा, देवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह तोमर, विष्णु चौहान ने यूजीसी के विरोध में दिल्ली तक प्रदर्शन का ऐलान किया। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सरबन सिंह भदौरिया, जितेन्द्र तोमर, राजीव भदौरिया, रामशंकर चौहान, सौरभ राजावत, अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।