Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Railways will formulate plans for development of trains and stations based on suggestions from Members of Parliament
{"_id":"6ac7917e12b062f0ac01ef65","slug":"video-railways-will-formulate-plans-for-development-of-trains-and-stations-based-on-suggestions-from-members-of-parliament-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांसदों के सुझावों से ट्रेनों और स्टेशनों के विकास की योजना बनाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांसदों के सुझावों से ट्रेनों और स्टेशनों के विकास की योजना बनाएगा रेलवे
क्षेत्र की रेल सुविधाओं को रफ्तार देने और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए आगरा रेल मंडल अब सांसदों के साथ मंथन करने जा रहा है। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद 9 अक्तूबर को एक पांच सितारा होटल में रेलवे अधिकारियों और सांसदों की अहम बैठक होने जा रही है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बैठक दोपहर 11 बजे आगरा के एक पांच सितारा होटल में होगी। इसमें मंडल के कार्यक्षेत्र में आने वाले नौ लोकसभा और चार राज्यसभा सांसदों को न्योता भेजा गया है। आगरा, मथुरा, धौलपुर, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, दौसा, अलवर, फरीदाबाद और इटावा के सांसदों के साथ राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, नवीन जैन, रामजीलाल सुमन और तेजवीर सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सांसदों ने अपने क्षेत्रों में ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेन चलाने, विस्तार और स्टेशनों के विकास सहित कई सुझाव पहले ही भेजे हैं। बैठक में इन सुझावों पर चर्चा होगी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह शुक्रवार सुबह आगरा पहुंचेंगे। बैठक में महाप्रबंधक, डीआरएम गगन गोयल सहित प्रयागराज मुख्यालय और आगरा रेल मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। रेलवे बोर्ड के नियम के अनुसार मंडलों को अपने कार्यक्षेत्र के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ प्रतिवर्ष बैठक कर उनके सुझावों और शिकायतों पर चर्चा करनी होती है। आगरा रेल मंडल की पिछली बैठक 2023 में हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।