{"_id":"6aff17c2e635d8db360fd11c","slug":"video-poets-will-offer-poetic-tribute-to-martyr-captain-shubham-gupta-in-agra-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शहीद को काव्यांजलि देंगे कवि, 22 नवंबर को सूरसदन में सम्मेलन; उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शहीद को काव्यांजलि देंगे कवि, 22 नवंबर को सूरसदन में सम्मेलन; उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि
शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान दिवस पर 22 नवंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ऐ वतन तेरे लिए आयोजित किया जाएगा। दोपहर दो बजे होने वाले कार्यक्रम में देशभर के कवि राष्ट्रभक्ति की रचनाओं से शहीद को काव्यांजलि देंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे। शहीद के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कैप्टन शुभम फाउंडेशन और भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन बृहस्पतिवार को संजय प्लेस स्थित एक रेस्तरां में किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक और शहीद के पिता एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि नई पीढ़ी को उनके साहस, समर्पण और बलिदान से परिचित कराने के लिए आयोजन किया जा रहा है। डॉ. केशवदत्त गुप्ता और डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन में जबलपुर के सुदीप भोला, भोपाल के पवन जैन, दिल्ली के प्रवीण शुक्ला, लखनऊ की डॉ. कविता तिवारी, इटावा के गौरव चौहान और इंदौर के एकाग्र शर्मा काव्य पाठ करेंगे। प्रमोद अग्रवाल और विनय सिंघल ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री में कैप्टन शुभम के जीवन, सैन्य सफर और बलिदान को दिखाया जाएगा। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, टीटू गोयल, धर्मगोपाल मित्तल, मुकेश मित्तल, तपन अग्रवाल, सीए विवेक अग्रवाल, उमेश बंसल और संजीव दौनेरिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।