{"_id":"6b0416cc6b4745f937003e25","slug":"video-padma-shri-farmer-suggests-low-water-crops-amid-groundwater-crisis-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अब आलू की खेती पर संकट! पद्मश्री किसान ने बताया कम पानी में ज्यादा कमाई का तरीका, बदलनी होगी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अब आलू की खेती पर संकट! पद्मश्री किसान ने बताया कम पानी में ज्यादा कमाई का तरीका, बदलनी होगी खेती
आगरा में लगातार गिरते भूजल स्तर और खारे पानी की समस्या को देखते हुए किसानों को खेती का तरीका बदलने की जरूरत है। आलू जैसी अधिक पानी की जरूरत वाली फसलों के साथ अब मोटे अनाज और कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की खेती पर जोर देना चाहिए। यह बात सहारनपुर के नंदी फिरोजपुर गांव के प्रगतिशील किसान और पद्मश्री से सम्मानित सेठपाल सिंह ने आगरा में कही। उन्होंने कहा कि आगरा में भूजल स्तर कम होने के साथ पानी खारा भी है। ऐसे में परंपरागत खेती पर ही निर्भर रहने से किसानों के सामने आने वाले समय में पानी का संकट और बढ़ सकता है। किसानों को ऐसी फसलों की ओर बढ़ना चाहिए, जिनमें सिंचाई की कम जरूरत हो और उत्पादन के साथ आमदनी भी बेहतर हो। सेठपाल सिंह ने मोटे अनाज की खेती को इसके लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण से पानी की बचत होगी और किसानों को खेती में नए विकल्प मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए सेठपाल सिंह को वर्ष 2022 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।