Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths injured in accident on Saiyan-Iradatnagar road in Agra

आगरा: बाजरा बेचकर लाैट रहे बाइक सवार युवकों को वाहन ने राैंदा, तीन गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती

Fri, 06 Nov 2026 07:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 06 Nov 2026 07:39 PM IST
सार

घर लाैट रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने राैंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घयल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three youths injured in accident on Saiyan-Iradatnagar road in Agra
हादसे में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में बाजरा बेचकर लाैट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सैंया-इरादतनगर मार्ग पर मोहनपुर पुलिया के पास हुआ। गांव पनोता निवासी अनिल (25 वर्ष), जितेंद्र (40 वर्ष) और सोनवीर (22 वर्ष) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस और युवकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी सैंया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए एसएस मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed