{"_id":"6a7dd2e685c4a0ad280d1706","slug":"video-outrage-erupts-over-halted-water-supply-traffic-blocked-on-mg-road-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पानी की आपूर्ति ठप होने पर फूटा गुस्सा, एमजी रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पानी की आपूर्ति ठप होने पर फूटा गुस्सा, एमजी रोड पर लगाया जाम
आगरा के नाई की मंडी, गालिबपुरा, धाकरान, सदर भट्ठी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति न होने से परेशान महिलाओं ने बुधवार रात को एमजी रोड पर जाम लगा दिया। सुभाष पार्क पानी की टंकी और धाकरान चौराहे के बीच में लगाए गए जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और चंद मिनटों में ही एमजी रोड पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक एमजी रोड पर जाम लगा रहा, जिसे नाई की मंडी पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया। पुलिस ने जलकल की टीम से बृहस्पतिवार को जांच कराने का भरोसा दिलाया, तब महिलाएं सड़क से हटने को तैयार हुईं। सुभाष पार्क स्थित पानी की टंकी से नाई की मंडी, गालिबपुरा, बड़ा गालिबपुरा, सदरभट्टी, धाकरान और एमजी रोड के सुभाष पार्क वाले हिस्से की ओर जलापूर्ति होती है। चार दिन पहले रात के अंधेरे में नॉर्थ ईदगाह के लिए पानी की लाइन मुख्य लाइन से जोड़ दी गई। जाम लगा रही महिलाओं सुनीता देवी, राधा देवी ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नॉर्थ ईदगाह स्थित घर के लिए पानी की लाइन डालने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। धाकरान निवासी अनुज शर्मा ने आरोप लगाया कि पूरा पानी ईदगाह भेजा जा रहा है, ऐसे में उनके क्षेत्र में चंद मिनट भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लाइन डालते समय आपत्ति की गई थी, लेकिन चुपके से बुधवार को ईदगाह की आपूर्ति शुरू कर दी गई। अब उनके क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस दौरान मनीष धाकड़, बबलू धाकड़, सौरभ शर्मा, अरविंद धाकड़, सुरेंद्र धाकड़, रामकुमार धाकड़, सानू गोयल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।