{"_id":"6ae35e245914b435af07b2c2","slug":"video-one-lane-of-the-bodla-bichpuri-road-at-the-maghtai-cut-is-closed-affecting-traffic-movement-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मघटई कट पर बोदला-बिचपुरी मार्ग की एक लेन बंद, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मघटई कट पर बोदला-बिचपुरी मार्ग की एक लेन बंद, आवागमन प्रभावित
आगरा के बोदला-बिचपुरी मार्ग पर मघटई कट के पास सड़क की एक लेन बंद होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। दोनों ओर के वाहनों को एक ही लेन से निकलना पड़ रहा है। इससे स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग जाता है और राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान मघटई कौशल अग्रवाल ने बताया कि सड़क किनारे पांच से छह फीट ऊंचे मिट्टी के ढेर होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। नाले की खुदाई से निकली मिट्टी करीब 20 दिन बाद भी नहीं हटाई गई है। बताते चलें कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) शिवालिक स्कूल के सामने से अवधपुरी (पक्का बाग) तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर लंबे सदरवन नाले का आरसीसी निर्माण करा रहा है। एडीए बाह्य विकास मद से 17 करोड़ 56 लाख 57 हजार रुपये की लागत से बन रहे नाले के लिए सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिया गया है। खुदाई से निकली मिट्टी (गाद) मघटई कट और कलवारी चौराहे के आसपास सड़क किनारे डाल दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।