Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Municipal Corporation's bulldozer rolled from Loha Mandi to Baldevganj; encroachments removed amidst protests by traders.
{"_id":"6ab4eca291111eecf7037a8c","slug":"video-municipal-corporations-bulldozer-rolled-from-loha-mandi-to-baldevganj-encroachments-removed-amidst-protests-by-traders-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोहा मंडी से बल्देवगंज तक गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कारोबारियों के विरोध के बीच हटाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोहा मंडी से बल्देवगंज तक गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कारोबारियों के विरोध के बीच हटाए अतिक्रमण
आगरा। शहर में सार्वजनिक स्थलों, नालों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने लोहा मंडी बाजार और बल्देवगंज क्षेत्र में नालों व फुटपाथ पर पक्के निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेल-ढकेल, काउंटर और अन्य सामान जब्त किया गया। नगर निगम की कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
शिकायतों और पूर्व चेतावनी के बाद निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर ऐसे अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया।
लोहा मंडी और बल्देवगंज में कार्रवाई -
अभियान की शुरुआत लोहा मंडी बाजार और बल्देवगंज क्षेत्र से हुई। यहां कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर फुटपाथ और नालों के ऊपर सामान रखकर, लोहे की सीढ़ियां बनाकर तथा काउंटर आदि लगाकर जगह घेर रखी थी। नगर निगम के टास्कफोर्स ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम ने रास्ते और फुटपाथ पर रखे ठेल-ढकेल, काउंटर और अन्य सामान को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय कारोबारियों ने इसका विरोध भी किया। कुछ दुकानदारों ने निगम की टीम के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन टास्कफोर्स की सख्ती के चलते अभियान जारी रहा। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्ते, फुटपाथ और नालों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सिकंदरा भावना स्टेट रोड पर भी चला अभियान -
नगर निगम की टीम ने इसके बाद भावना स्टेट, सिकंदरा रोड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने दुकानदारों और अन्य लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान का नेतृत्व एसएफआई संजीव उपाध्याय ने किया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि शहर में सार्वजनिक रास्तों, फुटपाथों और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित क्षेत्रों में पहले ही मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।