{"_id":"6ab52d1d7f397510830fbb1d","slug":"video-massive-crowd-turns-out-for-crpf-jawan-funeral-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब
आगरा के फतेहपुर सीकरी के चौमा शाहपुर निवासी सीआरपीएफ जवान दिनेश चंद (42) का बृहस्पतिवार दोपहर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बीमारी के चलते बुधवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में राजनीतिक दलों के नेताओं समेत हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। गांव निवासी हुकम सिंह के पुत्र दिनेश चंद झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात थे। पिछले महीने तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। देर रात उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। बृहस्पतिवार दोपहर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिनेश चंद अपने पीछे 16 वर्षीय बेटे हिमांशु और 14 वर्षीय बेटी उमर को छोड़ गए हैं। जवान के निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान विधायक चौधरी बाबूलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, रालोद के ब्रजेश चाहर, अशोक प्रधान, बंसी जाट, अजयवीर, राम भरोसी, भूदेव सोगरवाल, माखन महतो, पवन सागर, मेघ सिंह धनगर, राहुल प्रधान आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।