{"_id":"6ac25893dd025687390c3bfc","slug":"video-man-accused-of-blackmailing-woman-with-her-video-family-members-beat-him-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, परिजन ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, परिजन ने युवक को पीटा
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में विवाहिता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में परिजन ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है। कस्बे के मल्लाह टूला निवासी एक युवक पर विवाहिता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। विवाहिता ने परिजन को बताया कि युवक पहले उसे मिलने के लिए बुलाता था। बाद में उसने रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। मामले में शनिवार को विवाहिता के घरवालों ने युवक को पकड़ा और पिटाई कर दी। मामले में एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि युवक के महिला के घर में घुसने की जानकारी दी थी। महिला के घरवालों ने युवक को पकड़कर पीटा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।