Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firecracker Injuries: 37 Patients Seek Treatment at Agra's SN Medical College

यूपी: दिवाली पर पटाखों ने झुलसाए 37 लोग, सात की हालत बिगड़ी तो बर्न यूनिट में करना पड़ा भर्ती

Tue, 10 Nov 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 09:45 AM IST
सार

दिवाली पर पटाखों से झुलसने के बाद 37 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, इनमें सात को बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। प्रदूषण और मौसम में बदलाव के कारण सांस, अस्थमा और आंखों की एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
 

विज्ञापन
Firecracker Injuries: 37 Patients Seek Treatment at Agra's SN Medical College
एसएन की बर्न यूनिट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटाखे चलाने में लापरवाही बरतने पर जलने से 37 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए आए। इसमें से हाथ, चेहरे झुलसे हुए थे। ज्यादा जलने पर सात मरीज बर्न यूनिट में भर्ती हुए हैं। इनकी हालत में सुधार है और किसी की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर इमरजेंसी में अतिरिक्त व्यवस्था की थी। यहां पर 9 मरीज इलाज कराने के लिए आए। बर्न यूनिट की ऑनलाइन ओपीडी में 21 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। इनके चेहरे, हाथ और गर्दन पर झुलसे थे। इनको फोन पर ही दवाएं लिख दी गईं। हालत गंभीर वाले सात मरीज बर्न यूनिट में भर्ती किए हैं, इनका इलाज चल रहा है। बर्न यूनिट प्रभारी डॉ. दीपशिखा ने बताया कि 21 मरीजों में अधिकांश बच्चे रहे। अगर किसी के जलने की परेशानी बनी है तो 9412715308 पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन


सांस-अस्थमा और आंखों की एलर्जी के बढ़े मरीज
- मौसम में बदलाव और प्रदूषण बढ़ने से सांस, अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण ओपीडी में सीने में जकड़न, छाती में दर्द, सूखी खांसी, बलगम अधिक आने की परेशानी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। नौ मरीज भर्ती किए गए हैं, जिसमें से अस्थमा अटैक के दो मरीज हैं। अन्य मरीज सांस और अस्थमा के रहे, जिनकी हालत खराब होने पर ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। नाक-कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया के धूल-धुआं के कारण नाक में एलर्जी हो रही है। गले में खराश और सूजन के कारण दर्द की परेशानी भी हो रही है। अभी मरीजों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed