{"_id":"6ab6bb7ac989a91c7b0255de","slug":"video-hut-set-on-fire-after-land-dispute-in-basouni-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बासौनी में जमीन के विवाद के बाद झोपड़ी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बासौनी में जमीन के विवाद के बाद झोपड़ी में आग
आगरा के बासौनी के कुंवर खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार करीब शाम 7 बजे प्रेम सिंह के घर में लगे छप्पर और झोपड़ी जल गई। सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने काबू पाया। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें आग की लपटों के बीच बुल्डोजर भी दिख रही है। कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे, पर आग बुझाने की कोशिश नहीं दिखी। यह घटना जमीनी विवाद के बाद हुई, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पैमाइश में एक पक्ष को कम जमीन मिली थी। इसी बौखलाहट में उसने अपने छप्पर और झोपड़ी में आग लगाई। कुंवर खेड़ा के प्रेम सिंह और बाले की गढ़ी के राजवीर सिंह के बीच जमीन का विवाद है। राजवीर सिंह ने जमीन जोतने के लिए पैमाइश का प्रार्थनापत्र दिया था। आग से झोपड़ी, छप्पर, चारपाई आदि सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रेम सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि 16 जून 2010 को उसे जमीन का पट्टा मिला था। वह इसमें दो कमरों का निर्माण करा रहा है। 4-5 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल भी बन चुकी है, पर पड़ोसी निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। उसने निष्पक्ष जांच और निर्माण में हस्तक्षेप रोकने की मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।