{"_id":"6ab6bb7e212e976af40c0e69","slug":"video-fir-filed-against-six-in-laws-of-two-sisters-over-dowry-harassment-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सगी बहनों के छह ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सगी बहनों के छह ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
आगरा के अछनेरा में दो बेटियों के पिता ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना अछनेरा में छह ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव नरीपुरा निवासी राकेश ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों कृष्णा व मुस्कान की शादी आनंद नगर, भरतपुर निवासी संजीव व राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के संजीव, राहुल, श्याम सिंह, उर्मिला, जितेंद्र और सीमा बेटियों को परेशान करते थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि 31 मार्च 2026 को ससुरालियों ने दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। राकेश के मुताबिक, मामले में 29 अप्रैल को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था। परिवार परामर्श केंद्र में 5 जून को मध्यस्थता भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित पिता की तहरीर पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की कार्य की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।