{"_id":"6ad368830483dbbe1700f5b9","slug":"video-finance-company-staff-snatched-car-after-assaulting-owner-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मारपीट कर फाइनेंसकर्मियों ने छीनी कार, पुलिस ने वापस दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मारपीट कर फाइनेंसकर्मियों ने छीनी कार, पुलिस ने वापस दिलाई
आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में 100 फीट मार्ग पर शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे कथित फाइनेंस कर्मियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार छीन ली। युवक ट्रांसयमुना फेस-द्वितीय स्थित अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मौसी को खाना देने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार वापस दिलाई। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। साकेत कोर्ट, नई दिल्ली निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि उनकी मौसी ट्रांसयमुना फेस-द्वितीय स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह उन्हें खाना देने के लिए कार से जा रहे थे। आरोप है कि शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे 100 फीट मार्ग पर दो बाइकों पर सवार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर कार छीन ली। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को 112 पर काॅल कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पीआरवी ने उनसे माफी मंगवाकर किश्त जमा करने की बात कही और मामला रफा-दफा करने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कथित फाइनेंस कर्मियों के लोगों से कार वापस दिला दी। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।