{"_id":"6ad318550e007d1bcc0c6c2a","slug":"video-video-sapatama-para-ma-kamakhaya-thhama-ma-sharathathhalo-ka-bhaugdha-jayakara-sa-gaja-mathara-parasara-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सप्तमी पर मां कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सप्तमी पर मां कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
अयोध्या के रुदौली में शारदीय नवरात्र के सप्तमी दिवस पर शनिवार को मां कामाख्या धाम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।
चार जिलों की सीमा पर स्थित मवई क्षेत्र के सोनवा वन में स्थापित मां कामाख्या भवानी मंदिर शक्ति उपासना के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। नवरात्र के दौरान यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। सप्तमी के अवसर पर भी भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बताया कि नवरात्र में मां भगवती की आराधना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु सच्चे मन से मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हैं। मां के दरबार में आने वाले भक्तों की आस्था और श्रद्धा ही इस धार्मिक स्थल की विशेषता है।
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय और संकट से मुक्ति प्रदान करती हैं। नवरात्र के दौरान मां कामाख्या धाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।