{"_id":"6b05402d699bb7e1db0e6ea1","slug":"video-elderly-woman-dragged-from-her-home-along-with-her-two-daughters-and-beaten-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वृद्धा को दो बेटियाें संग घर से घसीट कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वृद्धा को दो बेटियाें संग घर से घसीट कर पीटा
बाह। डिफेंस कॉलोनी बाह में सोमवार की दोपहर 12 बजे प्लॉट की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर सेवा निवृत्त शिक्षक सुखपाल सिंह चौहान एवं ब्रजराज सिंह में झगड़ा हुआ था। डायल किए जाने पर मौके पर आई 112 पुलिस दोनों को थाने ले आई। घर पर उनकी पत्नी शांती देवी, बेटियां अल्पना चौहान, माला चौहान मौजूद थी। तभी ब्रजराज सिंह के परिवार ने घर में घुस कर तीनों को पीटते एवं घसीटते हुए बाहर ले आए। लाठी, डंडे, लोहे की सरिया, फरसा आदि से सिर फोड़ दिया। हमलावर शांती देवी एवं अल्पना चौहान को झाड़ियों में फेंक गये, जबकि माला चौहान को सड़क पर पड़ा छोड़ गये। सेवा निवृत्त शिक्षक पुत्र अखिलेश चौहान ने पुलिस को बताया कि मां और बहनों को घसीट कर पीटे जाने की पत्नी से मिली सूचना पर वह घर की ओर दौड़े तो रास्ते में घेर कर उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमलावर जान से मारने की धमकी दे गये हैं। बाह पुलिस ने चारों घायलों का मेडीकल कराया है। चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अखिलेश चौहान ने बाह पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। बाह पुलिस ने मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वर्जन-
बाह पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराया है। तहरीर और मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश में दविशें दी हैं।- जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह
वृद्धा चीखती रही, मोइ मारि डारौ, बिटिअन कों छोड़ देउ..... नहीं पसीजे हमलावर- वृद्धा शांती देवी, बेटी अल्पना एवं माला को घर में घुसे हमलावर घसीट कर बाहर लाए थे। लाठी, डंडे, सरिया से पीटी गईं दोनों बेटियां चीख रही थी। शांती देवी ने बताया कि अल्पना अपने कार्तिक माह के 9 दिन के व्रत की दुहाई दे रही थी। सिर से बहते खून के साथ माला मत मारो, मत मारो चीख रही थी। शांती देवी ने बताया कि हमलावर उसे लात, घूसों से पीट रहे थे। वह बार बार चीख कर कह रही थी कि चाहे मोइ मारि डारौ, बिटिअन कों छोड़ देउ। शांती देवी ने बताया कि बेटी माला की 4 महीने बाद शादी होनी है, उसका भी सिर फोड़ दिया। उसकी और बेटियों की चीख पर हमलावर नहीं पसीजे। दोनों बेटियों को सिर में 9 और 13 टांके लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।