Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thar-Borne Assailants Attack Two Men, Angry Villagers Block Road and Shut Market

थार का दिखा दिया रुतबा: स्कूटी सवारों को टक्कर मारकर गिराया, फिर बेरहमी से की पिटाई; ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 24 Nov 2026 12:59 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 12:59 PM IST
सार

आगरा के जैंगारा कस्बे में थार सवार चार-पांच हमलावरों ने स्कूटी सवार दो युवकों को लाठी-डंडों से पीट दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और बाजार बंद रहा।
 

विज्ञापन
Thar-Borne Assailants Attack Two Men, Angry Villagers Block Road and Shut Market
ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के जैंगारा कस्बे में सोमवार देर शाम स्कूटी सवार दो युवकों पर थार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कागारौल-किरावली मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसके विरोध में जैंगारा कस्बे का बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन




बसेरी चाहर निवासी अमित चाहर की जैंगारा कस्बे में इंस्पेक्टर मार्केट में 'सृष्टि पावर सॉल्यूशन' नाम से इनवर्टर की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त कर्मवीर चाहर के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बसेरी चाहर मोड़ के पास पीछे से आई एक थार गाड़ी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों युवकों के सड़क पर गिरते ही थार से उतरे चार-पांच अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की गाड़ी की नंबर प्लेट पर गोबर लगा हुआ था, जिससे उसका नंबर पढ़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


घटना के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह ट्रैक्टर खड़ा कर कागारौल-किरावली मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। वहीं, घटना के विरोध में जैंगारा के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed