Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy Delhi vs Tamil Nadu Priyansh Arya smash T20 record-breaking innings know all stats

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी, टी20 में सर्वोच्च रन बनाने वाले भारतीय; गेल को पछाड़ा

Tue, 24 Nov 2026 11:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 181 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में 19 छक्के और सात चौके लगाए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy Delhi vs Tamil Nadu Priyansh Arya smash T20 record-breaking innings know all stats
प्रियांश आर्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। तमिलनाडु के खिलाफ इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर प्रियांश ने महज 68 गेंदों में 181 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
Trending Videos

कितने गेंदों पर पूरा किया शतक
25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश ने अपनी पारी में चौकों और छक्कों की ऐसी बरसात की कि तमिलनाडु के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। आर्या ने अपनी पारी में 19 छक्के और सात चौके शामिल रहे। आर्या ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने पावरप्ले के छह ओवरों में ही आठ छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जल्द ही फिर से गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का तीसरा शतक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy Delhi vs Tamil Nadu Priyansh Arya smash T20 record-breaking innings know all stats
प्रियांश आर्या - फोटो : ANI
तिलक-राहुल के क्लब में शामिल 
आर्या ने अपनी पारी के दौरान एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 59 गेंदों में 149 रन बना लिए थे। इसके बाद तमिलनाडु के कप्तान साई किशोर के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर 150 रन का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि के साथ वह टी20 क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय पुरुष बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले केएल राहुल और तिलक वर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज की ओर से टी20 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 152 रन था, जिसे केएल राहुल ने बनाया था। वहीं, तिलक वर्मा ने 2024 में मेघालय के खिलाफ नाबाद 151 रन की पारी खेली थी। आर्या ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया।

प्रियांश आर्या की रिकॉर्ड पारी
  • किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा टी20 स्कोर।
  • भारत में किसी बल्लेबाज का टी20 में सर्वोच्च स्कोर। 
  • बतौर कप्तान टी20 में सबसे बड़ा स्कोर। 
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेली सबसे बड़ी पारी।
  • टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी।
  • प्रियांश ने पारी में 19 छक्के लगाए जो एक टी20 पारी में सर्वाधिक हैं।  
विज्ञापन

गिल को भी पीछे छोड़ा 
प्रियांश आर्या ने अपनी पारी में 19 छक्के लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पुनीत बिष्ट के 17 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन के साथ की। एलन ने भी टी20 की एक पारी में 19 छक्के लगाए हैं। आर्या 19वें ओवर में एम सिद्धार्थ की गेंद पर आउट हुए। वह टी20 क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड से महज आठ रन दूर रह गए। दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने पिछले महीने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नाबाद 189 रन बनाए थे।

टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
रन बल्लेबाज मैच
188* लुआन-ड्रे प्रिटोरियस टाइटंस vs नाइट्स, 2026
181 प्रियांश आर्या दिल्ली vs तमिलनाडु, 2026
175* क्रिस गेल आरसीबी vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013

Syed Mushtaq Ali Trophy Delhi vs Tamil Nadu Priyansh Arya smash T20 record-breaking innings know all stats
प्रियांश आर्या - फोटो : twitter
दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर 
आर्या की इस तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह दिल्ली का टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का यह तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है। प्रियांश आर्या आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रियांश ने आईपीएल में अब तक 30 मुकाबले खेले हैं और 27.96 के औसत से 839 रन बनाए हैं। प्रियांश ने आईपीएल में एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed