{"_id":"6a69fa24477ebe315d040b50","slug":"video-drunk-youth-jumps-into-pond-dies-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शराब के नशे में तालाब में कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में मंगलवार को शराब के नशे में एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब में मिला। पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी मोहन (38) मंगलवार को शराब के नशे में धूत होकर गांव में घूम रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ देर बाद वह तालाब के पास पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी। युवक को तालाब में कूदता देख शोर मचाते हुए लोग दौड़े। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा फायर ब्रिगेड की टीम की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। तालाब का पानी गंदा होने के कारण युवक की तलाश में काफी दिक्कत हुई। करीब एक घंटे तक लोहे के कांटे और अन्य संसाधनों की मदद से खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने युवक के शराब के नशे में तालाब में कूद जाने की सूचना दी थी। गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।