{"_id":"6a99322ac36201fea50bfab1","slug":"video-disabled-shopkeeper-found-hanging-from-tree-police-begin-probe-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेड़ पर लटका मिला दिव्यांग दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोवरा खुर्द में बुधवार शाम एक 30 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। ग्राम बड़ोवरा खुर्द निवासी 30 वर्षीय भीकम सिंह एक पैर से दिव्यांग था। राजस्थान के मनिया के पास उसकी दुकान है। रक्षाबंधन पर वह अपने गांव बड़ोवरा खुर्द आया था। बुधवार सुबह घर से दुकान जाने की कहकर निकला था। शाम के समय खेत पर पहुंचे किसानों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा, तो परिजन व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन ने पुलिस को बताया भीकम की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी दो छोटी बेटियां हैं। शमसाबाद पुलिस का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।