फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain Halts Cremation in Agra Villagers Hold Tarpaulin Over Pyre for an Hour

यूपी: आखिरी सफर में भी नहीं मिली राहत, चिता के पास खड़े रह गए लोग; एक घंटे बाद हो सका अंतिम संस्कार

Thu, 03 Sep 2026 02:18 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 02:18 PM IST
सार

आगरा के बाह क्षेत्र के रामपुर चंद्रसेनी गांव में बारिश के कारण अंतिम संस्कार करीब एक घंटे तक रुका रहा। ग्रामीण खुले आसमान के नीचे चिता पर तिरपाल ताने खड़े रहे, बारिश थमने के बाद अंतिम संस्कार हो सका।

विज्ञापन
Rain Halts Cremation in Agra Villagers Hold Tarpaulin Over Pyre for an Hour
एक घंटे बाद हो सका अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के  बाह क्षेत्र के रामपुर चंद्रसेनी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे बारिश ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। ग्रामीण घंटे भर चिता पर तिरपाल ताने खड़े रहने को मजबूर हो गये। 
विज्ञापन




रामपुर चंदरसेनी गांव में बुधवार शाम  ब्रह्मपाल सिंह भदौरिया के निधन हो गया था। परिजन एवं गांव के लोग बृहस्पतिवार  की दोपहर शव को गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को ले गये। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने बताया कि जैसे ही चिता सजाई, बारिश होने लगी। खुले आसमान के नीचे ग्रामीण चिता पर तिरपाल ताने खड़े रहे।
विज्ञापन


एक घंटे बाद बारिश थमी, तब अंतिम संस्कार हो सका।अंत्येष्टि के दौरान अत्यंत असुविधाजनक एवं पीड़ादायक स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना ने ग्राम के श्मशान घाट पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर किया है।उन्होंने उप जिलाधिकारी, बाह से मांग की है कि रामपुर चन्द्रसैनी स्थित श्मशान घाट पर तत्काल आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं कराई जाएं। वर्षा से बचाव हेतु स्थायी टिनशेड/छत की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के अंतिम संस्कार हेतु पक्का एवं जल निकासी युक्त प्लेटफॉर्म बनाया जाए। श्मशान घाट तक उचित रास्ते एवं प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। पेयजल एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और गरिमा से जुड़ा विषय है। किसी परिवार को अपने परिजन की अंत्येष्टि के समय इस प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed